Last Updated: Friday, August 3, 2012, 11:38
वाशिंगटन : सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत के पद से कोफी अन्नान द्वारा इस्तीफा दिए जाने पर अमेरिका ने रूस एवं चीन को जिम्मेदार ठहराया है। अमेरिका ने कहा है कि दोनों देशों ने अन्नान के शांति प्रस्ताव की योजना को समर्थन नहीं दिया।
ह्वाइटहाउस के प्रेस सचिव जय कार्ने ने कहा, अन्नान का इस्तीफा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस एवं चीन की नाकामी की दर्शाता है। असद के खिलाफ प्रस्ताव का समर्थन यदि दोनों देशों ने किया होता तो असद को अपने विफल प्रशासन के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता।
उन्होंने कहा, प्रस्ताव पर वीटो अफसोसजनक हैं। यह तरीका रूस और चीन को इतिहास में और सीरिया की जनता के लिए गलत रूप में पेश करेगा।
उल्लेखनीय है कि अन्नान के इस्तीफे के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने उनसे फोन पर बातचीत की है। (एजेंसी)
First Published: Friday, August 3, 2012, 11:38