अपने ही गढ़ में हारी लेबर पार्टी - Zee News हिंदी

अपने ही गढ़ में हारी लेबर पार्टी

लंदन : ब्रिटेन के प्रख्यात इराक युद्ध विरोधी और रिस्पेक्ट पार्टी उम्मीदवार जार्ज गाल्लोवे ने ब्राडफोर्ड पश्चिमी संसदीय सीट को लेबर पार्टी से छीन लिया है जहां से भारतीय मूल के सांसद मार्शा सिंह ने पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया था। गाल्लोवे ने यह उप चुनाव 10100 वोटों से जीत लिया।

 

वर्ष 2003 में लेबर पार्टी से निष्कासित गाल्लोवे ने कहा कि यह उप चुनावों के इतिहास में ‘सबसे सनसनीखेज जीत’ है। पंजाब में जन्मे 57 वर्षीय मार्शा सिंह ने लेबर पार्टी का गढ़ समझी जाने वाली इस सीट से वर्ष 2010 के चुनाव में शानदार जीत हासिल की थी। वर्ष 1997 से ही वह गृह मामलों और अंतरराष्ट्रीय विकास चुनाव समितियों के सदस्य थे। (एजेंसी)

First Published: Friday, March 30, 2012, 16:35

comments powered by Disqus