Last Updated: Saturday, October 20, 2012, 16:36
काबुल : अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में एक पुलिसकर्मी ने अपने छह साथियों की गोली मार कर हत्या कर दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पुलिस प्रवक्ता फरीद फरहांग ने शनिवार को बताया, तालिबान से जुड़े पुलिस कांस्टेबल ने शुक्रवार रात को अपने छह साथियों की हत्या कर दी। वह तालिबान में शामिल होने के लिए फरार हो गया। आरोपी गेरेशक जिले में स्थित पुलिस चौकी पर प्रमुख रह चुका है।
आरोपी को शनिवार सुबह मूसा कला जिले में गिरफ्तार कर लिया गया।
वैसे अफगान सुरक्षा बलों में छिपे तालिबानी आतंकवादी `ग्रीन ऑन ब्ल्यू` हमले हमेशा नाटो फौजों पर करते रहे हैं। अफगान पुलिसकर्मियों पर हमले का यह पहला मामला है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, October 20, 2012, 16:36