अफगान बैठक में शामिल नहीं होंगी हिलेरी - Zee News हिंदी

अफगान बैठक में शामिल नहीं होंगी हिलेरी




वॉशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपनी बीमार मां की देखरेख करने के लिए इस्तांबुल की यात्रा रद्द कर दी है। हिलेरी को बुद्धवार को इस्तांबुल में अफगानिस्तान पर महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बैठक में शामिल होना था। तुर्की के अलावा, हिलेरी को लंदन में साइबर सुरक्षा पर वैश्विक सम्मेलन में भी शामिल होना था।

 

विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने हिलेरी की मां डोर्थी हावेल रोधम (92) की बीमारी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं करते हुए कहा कि विदेश मंत्री वॉशिंगटन में अपनी मां के पास ही रहेंगी। उन्होंने कहा, अपनी मां की बीमारी की वजह से, हिलेरी ने मंगलवार रात की लंदन और इस्तांबुल की यात्रा का कार्यक्रम रदद कर दिया और वह अब वॉशिंगटन में ही रहेंगी।

 

हिलेरी को तुर्की के इस्तांबुल में बुद्धवार को होने वाली अफगानिस्तान पर बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होना था। इस सम्मेलन में अमेरिकी सैनिकों के अफगानिस्तान से 2014 में हटने के बाद इस देश में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने पर विचार विमर्श होने की उम्मीद है।

 

हिलेरी की मां वर्ष 2008 में उनके राष्ट्रपति पद के असफल अभियान में अपनी बेटी के साथ दिखाई दी थीं। उन्होंने वर्ष 2000 में भारत और 1998 में चीन के दौरे पर क्लिंटन दंपति के साथ यात्रा की थी। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, November 1, 2011, 18:21

comments powered by Disqus