Last Updated: Wednesday, April 4, 2012, 10:12
काबुल : अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत में बाइक पर सवार एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया जिससे कम से कम 10 लोग मारे गए और 26 अन्य घायल हो गए।
उत्तरी अफगानिस्तान के एक पुलिस प्रवक्ता लाल मोहम्मद अहमद जई ने बताया कि फरयाब प्रांत की राजधानी मइमनाह में हमलावर ने विस्फोट के जरिए खुद को उड़ा लिया। यह पता नहीं चल पाया है कि किसको निशाना बनाकर यह हमला हुआ। उन्होंने बताया कि 10 लोग मारे गए जिसमें चार पुलिस अधिकारी और बाकी आम नागरिक थे।
इससे पहले नाटो ने कहा था कि उत्तरी अफगानिस्तान में बुधवार को एक बम विस्फोट में उसके दो सदस्य मारे गए। हमले के बारे में अन्य विवरण और दो लोगों की नागरिकता की जानकारी नहीं मिल पायी है। यह भी नहीं पता चला है कि क्या यह एक ही घटना थी। अफगानिस्तान में अब तक नाटो के 96 सदस्य मारे गए हैं, जिसमें 52 अमेरिकी थे। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, April 4, 2012, 15:42