अफगानिस्तान में 20 तालिबान आतंकवादी ढेर

अफगानिस्तान में 20 तालिबान आतंकवादी ढेर

काबुल : अफगानिस्तान में जारी हिंसा में 20 तालिबान आतंकवादी मारे गए। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के एक सैनिक को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है। आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पुलिस और नाटो के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने अफगान प्रांतों में रातभर चली संयुक्त कार्रवाई के दौरान तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया। इसके अलावा दक्षिणी अफगानिस्तान में हुए एक विस्फोट में एक नाटो सैनिक की मौत हो गई। (एजेंसी)

First Published: Sunday, June 24, 2012, 18:26

comments powered by Disqus