अफगानिस्तान में आठ कैदियों को फांसी

अफगानिस्तान में आठ कैदियों को फांसी

काबुल : अफगानिस्तान में मौत की सजा पाए आठ कैदियों को बुधवार को फांसी दे दी गई। कुछ और कैदियों को भी जल्द ही फांसी दिए जाने की उम्मीद है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि युद्धग्रस्त देश में मौत की सजा का इस्तेमाल बहुत दुर्लभ बात है।

अधिकारियों ने बताया कि जिन आठ कैदियों को फांसी दी गयी वे हत्या, अपहरण और बलात्कार के मामलों में दोषी सिद्ध हो चुके थे। उप महाधिवक्ता रहमतुल्ला नजारी ने बताया कि इन कैदियों को काबुल के मुख्य कारागार, पुल ए चरखी जेल, में फांसी पर लटका दिया गया।

राष्ट्रपति हामिद करजई ने तीन अदालतों द्वारा मौत की सजाओं की पुष्टि किए जाने के बाद कुल 16 कैदियों को फांसी पर लटकाए जाने को मंजूरी दी है। राष्ट्रपति के प्रवक्ता एमाल फैजी ने यह जानकारी दी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, November 21, 2012, 09:21

comments powered by Disqus