...अब पेट्रायस को अपने प्रेम संबंधों पर हो रहा है पछतावा

...अब पेट्रायस को अपने प्रेम संबंधों पर हो रहा है पछतावा

...अब पेट्रायस को अपने प्रेम संबंधों पर हो रहा है पछतावावाशिंगटन : सीआईए के पूर्व निदेशक डेविड पेट्रायस को अपने प्रेम संबंधों पर गहरा पछतावा है जिसकी वजह से सैन्य और खुफिया सेवा में उनका करियर प्रभावित हुआ। पेट्रायस के मित्र और उनके पूर्व प्रवक्ता स्टीव बोयलन ने एएफपी को बताया ‘उन्हें बहुत पछतावा हो रहा है। कोई भी यह कल्पना नहीं कर सकता कि इसकी वजह से उनके परिवार पर, खुद उन पर कितना तथा कुछ हद तक देश पर प्रभाव पड़ा है।

बोयलन ने सप्ताहांत में पेट्रायस से बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि उनके पूर्व बॉस ने पिछले सप्ताह इस्तीफा दे दिया। देश का शीर्ष जासूस और उसका परिवार उसके प्रेम संबंधों को लेकर बहुत ज्यादा व्यथित है।

पिछले सप्ताह यह खबर फैलने से पहले पेट्रायस ने अपनी पत्नी हॉली को इसकी सूचना दी थी। पेट्रायस और हॉली का विवाह 38 साल पहले हुआ था और उनकी दो संतान स्टीफन एवं ऐन हैं। स्टीफन अफगानिस्तान में एक इन्फैन्ट्री प्लाटून का प्रमुख है।

बोयलन ने कहा कि पेट्रायस और उनकी बायोग्राफर पाउला बोर्डवेल के बीच प्रेम संबंध सितंबर 2011 से शुरू हुए थे। तब पेट्रायस को सीआईए के प्रमुख का पदभार संभाले दो माह ही हुए थे। यह संबंध चार माह पहले खत्म हो गए। 60 वर्षीय पेट्रायस इराक और अफगानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय बलों के कमांडर थे। 40 वर्षीय बोर्डवेल उनकी आधिकारिक बायोग्राफी लिखने के लिए कई बार अफगानिस्तान गईं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, November 13, 2012, 11:38

comments powered by Disqus