अमेरिका की काली सूची रूस के साथ संबंधों के लिए ‘झटका’: क्रेमलिन

अमेरिका की काली सूची रूस के साथ संबंधों के लिए ‘झटका’: क्रेमलिन

मास्को : रूस के एक वकील की जेल में हुई मौत से कथित तौर पर जुड़े 18 रूसी अधिकारियों को वाशिंगटन द्वारा कालीसूची में डाले जाने को राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता ने दोनों के बीच संबंधों के लिए ‘झटका’ करार दिया है।

इंटरफैक्स संवाद समिति के मुताबिक, दमित्रि पेस्कोव ने एक रूसी समाचार चैनल से कहा, ‘‘ रूस अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों के लिए यह झटका है।’’ उन्होंने कहा कि मास्को ने वाशिंगटन की कार्रवाई को ‘‘उसके घरेलू मामलों में सीधे दखल’’ के तौर पर देखा है। (एजेंसी)

First Published: Monday, April 15, 2013, 09:18

comments powered by Disqus