Last Updated: Friday, January 11, 2013, 11:28

वाशिंगटन : अमेरिका में गोलीबारी की एक अन्य घटना में कैलिफोर्निया के एक हाई स्कूल में एक संदिग्ध हमलावर ने कल गोलीबारी कर कम से कम दो लोगों को घायल कर दिया।
माना जा रहा है कि गोलीबारी करने वाला एक छात्र था जिसने अपने शॉटगन से गोलियां चलाई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारियों ने बातया कि कर्न काउंटी के बेकर्सफील्ड में टाफ्ट हाई स्कूल में यह गोलीबारी हुई। कर्न काउंटी लॉस एंजिलिस से करीब 120 किलोमीटर दूर है।
फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार कर्न काउंटी फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि गोलीबारी के एक शिकार ने घटनास्थल पर उपचार लेने से मना कर दिया। दूसरे को कर्न काउंटी मेडिकल सेंटर भेजा गया। अभी पता नहीं चल सका है कि गोलीबारी में घायल होने वालों की उम्र कितनी है। (एजेंसी)
First Published: Friday, January 11, 2013, 11:28