अमेरिका: गैंगरेप पीड़िता को श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च

अमेरिका: गैंगरेप पीड़िता को श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च

वाशिंगटन : अमेरिका में कड़ाके की सर्द के बीच भारतीय मूल के लोगों ने यहां गांधी प्रतिमा के निकट दिल्ली में सामूहिक बलात्कार की पीड़िता को श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाला। कैंडिल मार्च आयोजित करने वालने भारतीय-अमेरिकियों के समूह ने कहा कि दिल्ली बस वारदात हमारे लिए ‘रोजा पार्क्से घटना’ है। उम्मीद करते हैं कि हम लिंग आधारित हिंसा पर अधिक चर्चा करेंगे और इस बारे में कुछ कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि साल 1955 में अमेरिका में अश्वेत महिला रोजा पार्क्सल से एक श्वेत महिला की सीट छोड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया और रंगभेद के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी। अमेरिकी बस की घटना को रंगभेद विरोधी आंदोलन की एक अहम कड़ी माना जाता है। इस समूह ने लड़की के निधन के शोक में कैंडिल मार्च का एलान किया था। इसमें बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी शामिल हुए। (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 30, 2012, 14:17

comments powered by Disqus