अमेरिका ने तीन भारतीयों को किया सम्मानित

अमेरिका ने तीन भारतीयों को किया सम्मानित

वाशिंगटन : भारत के तीन भाइयों को महिला के खिलाफ होने वाली हिंसा को समाप्त करने के उनके प्रयास के लिए अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने `वाइटल वॉइस ग्लोबल लीडरशीप अवार्ड` से सम्मानित किया।

समाचार पत्र `वाशिंगटन पोस्ट` के मुताबिक, तीन भाइयों रविकांत, ऋषिकांत और निशिकांत ने महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए 2001 में गैरसराकारी संस्था `मुक्ति वाहिनी` की स्थापना की थी। उन्हें मंगलवार को `केनेडी सेंटर` के वार्षिक महोत्सव में `सोलिडेरिटी अवार्ड` दिया गया। सर्वोच्च न्यायालय के वकील 45 वर्षीय रविकांत ने कहा कि महिला संगठनों को यह समझाना चुनौतीपूर्ण था कि हमारी संस्था का नेतृत्व पुरुष कर रहे हैं। लेकिन, हमने अपना काम जारी रखा, और बाद में महिला कार्यकर्ताएं भी समर्थन के लिए आगे आईं।

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन द्वारा 1997 में शुरू किए गए `वाइटल वॉइस` ने `शक्ति वाहिनी` को महिलाओं के मसले पर पुरुषों द्वारा काम करने के एक बेहतरीन उदाहरण के रूप में अनुमोदित किया। रविकांत ने कहा कि दिल्ली में हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद दुष्कर्म एवं मानव तस्करी की पीड़िताओं के लिए वह एक बड़ा बदलाव महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब हमने लोगों के विद्रोह को देखा हमें लगा हमें इसी का इंतजार था। यह न सिर्फ हमारे लिए बल्कि देश भर की महिला संगठन के लिए एक क्रांतिकारी परिवर्तन है। रविकांत के मुताबिक, लोगों की सोच में बदलाव आया है। `वाइटल वॉइस` को यह उम्मीद है कि इस अवार्ड समारोह में इन भाइयों की उपस्थिति से महिलाएं महिला समर्थक अपने पुरुष सहयोगियों को स्वीकारेंगी।

गत दो दशकों में `शक्ति वाहिनी` ने 2,000 लोगों को मानव तस्करों के गिरोह से छुड़ाया है जिसमें से 70 फीसदी बच्‍चे हैं। इसने सम्‍मान के नाम पर हत्या के 600 मामले पर भी कार्रवाई की है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, April 3, 2013, 18:23

comments powered by Disqus