अमेरिका: भारतीय का शव मिला, जांच शुरू

अमेरिका: भारतीय का शव मिला, जांच शुरू

वाशिंगटन : अमेरिका में शराब की एक दुकान में एक भारतीय का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने के बाद हत्या की जांच शुरू कर दी गई है। आंध्र प्रदेश के रहने वाले 47 वर्षीय वैंकेट रेड्डी गोली ओहायो के कोलरेन टाउनशिप के सेंट्रल लिकर स्टोर में मृत पाए गए।

कोलरेन टाउनशिप पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया कि इस शराब स्टोर के मालिक गोली के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि उसने इसकी हत्या के मामले के तौर पर जांच आरंभ कर दी है।

प्रवक्ता ने कहा कि जांच चल रही है। हम कोई सूचना सार्वजनिक नही कर सकते। गोली की पत्नी के फोन करने के बाद पुलिस रविवार तड़के स्टोर पर पहुंची। शनिवार रात पति के घर नहीं लौटने के बाद गोली की पत्नी स्टोर पर गई और अपने पति को जमीन पर पड़ा पाया। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 31, 2012, 12:17

comments powered by Disqus