Last Updated: Monday, November 21, 2011, 13:45
न्यूयॉर्क : अमेरिका में अलकायदा के प्रति सहानुभूति रखने वाले 27 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर अफगानिस्तान एवं इराक से स्वदेश लौटे सैनिकों और पुलिस पर पाइप बम से हमला करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
अदालत दस्तावेजों के अनुसार संदिग्ध की पहचान जोस पिमेंटल के रूप में की गई है। उस के खिलाफ आतंकवाद से संबंधित तीन आरोप और दो अन्य आरोप लगाये गए हैं। न्यूयॉर्क के पुलिस कमिश्नर रेमंड केली ने मेयर माइकल ब्लूमबर्ग के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सैनिकों के अलावा उसके संभावित लक्ष्यों में कथित तौर पुलिस अधिकारी और डाकघर भी थे।
केली ने बताया, पिमेंटल डोमिनकन रिपब्लिक मूल का बेरोजगार युवक है। वह अमेरिकी नागरिक है। उस पर 2009 से ही नजर रखी जा रही थी। उसे पाइप बम बनाने के निर्देश अल कायदा द्वारा प्रकाशित पत्रिका इंस्पायर से मिले थे। उन्होंने कहा कि पत्रिका में अपनी मां की रसोई में कैसे बम बनाया जाए, शीषर्क से छपे आलेख में इसकी जानकारी दी गई थी।
(एजेंसी)
First Published: Monday, November 21, 2011, 20:04