अमेरिका में आज थमेगा चुनाव प्रचार को शोर

अमेरिका में आज थमेगा चुनाव प्रचार को शोर

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अब केवल एक ही दिन बाकी है और सोमवार रात चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसी के साथ ही राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वन्द्वी मिट रोमनी के बीच महीनों से चल रहे वादविवाद पर भी रोक लग जाएगी।

पिछले कुछ दिनों से धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे दोनों प्रत्याशियों को चुनाव के लिए अहम समझे जाने वाले कुछ राज्यों में कई बैठकों को संबोधित करना है। आज सुबह से शुरू हो चुकीं यह बैठकें देर रात तक खत्म होंगी। 51 वर्षीय ओबामा और प्रथम महिला मिशेल आधी रात तक अपने गृह नगर शिकागो लौटने वाले हैं। इससे पहले वह विस्कोन्सिन और ओहायो में बैठकों को संबोधित करेंगे।

ओबामा का प्रचार अभियान आयोवा के देस मोनेस में खत्म होगा। मिशेल पहले नॉर्थ कैरोलिना और फ्लोरिडा में बैठकों को संबोधित करेंगी ओर बाद में अंतिम प्रचार अभियान के तहत वह लोवा के डेस मोनेस में राष्ट्रपति के साथ बैठक को संबोधित करेंगी। ओबामा के प्रचार अभियान दल का कहना है कि प्रथम महिला अमेरिकी लोगों को याद दिलाएंगी कि पिछले चार साल में देश ने कितनी प्रगति की है। वह समर्थकों को चुनाव के दिन तक प्रयास करते रहने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 5, 2012, 12:24

comments powered by Disqus