अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की हत्या

अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की हत्या


वाशिंगटन : अमेरिकी सेना के एक पूर्व कर्मचारी को कैलीफोर्निया स्थित मोटल में भारतीय मूल की 62 वर्षीया अमेरिकी महिला के साथ यौन उत्पीड़न और उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मोटल महिला के परिवार द्वारा चलाया जा रहा है। स्थानीय मीडिया ने अपनी रपटों में यह जानकारी दी।

एक समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि स्टीफन कैरीरो (25) को शनिवार रात कैलीफोर्निया के ट्रेसिया शहर स्थित `हासिएंडा इन` मोटल में ललिता पटेल के साथ दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने के आरोप में मंगलवार को सैन जोकिन सुपीरियर कोर्ट में पेश किया गया। समाचार पत्र के अनुसार शनिवार को जब कैरीरो को शाम 7.15 बजे मोटल से हिरासत में लिया गया तो वह निर्वस्त्रा था। उसने गवाहों और पुलिसकर्मियों से झगड़ा भी किया।

पुलिस ने बताया कि कैरीरो ने मृतक महिला की 82 वर्षीय बुजुर्ग मां पर भी हमला किया। महिला के जल्द ही चोटों से उबरने की उम्मीद है। पुलिस ने कैरीरो ने हमला किस तरह किया और हत्या में हथियार का इस्तेमाल हुआ है या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। समाचार पत्र ने ट्रेसिया पुलिस कैप्टन जॉन एस्पीनोजा के हवाले से बताया कि कैरीरो को हाल ही में सेना की नौकरी से मुक्त किया गया था। उसे अभी इस मामले मे जमानत नहीं मिली है और वह सैन जोकिन काउंटी जेल में बंद है। मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी। (एजेंसी)

First Published: Thursday, July 12, 2012, 12:30

comments powered by Disqus