अमेरिकी सेना ने चेतावनी नहीं दी थी: दुबई पुलिस

अमेरिकी सेना ने चेतावनी नहीं दी थी: दुबई पुलिस

दुबई: दुबई से सटे समुद्र तट पर भारतीय मछुआरों की नौका पर गोली चलाने से पहले अमेरिकी नौ सेना ने उन्हें चेतावनी नहीं दी थी। समाचार पत्र `खलीज टाइम्स` के मुताबिक , दुबई के पुलिस प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धाही खलफान तमीम ने कहा कि अमेरिकी नौ सेना की ओर से हुई गोलीबारी में घायल भारतीय मछुआरे ने पूछताछ में बताया कि उन्हें चेतावनी नहीं दी गई थी।

वे अमेरिकी जहाज की ओर गए भी नहीं थे, बल्कि उन्होंने इससे बच निकलने का प्रयास किया। लेफ्टिनेंट जनरल धाही ने कहा, `हमारी जांच और घायल के बयान से मुझे लगता है कि वे सच कह रहे हैं।

दुबई के जेबेल अली बंदरगाह के नजदीक सोमवार को अमेरिकी नौसेना के जहाज रैपाहैनॉक ने भारतीय मछुआरों के छोटे जहाज पर गोली चला दी थी, जिसमें भारतीय मछुआरे शेखर की मौत हो गई थी।

अमेरिकी जहाज की ओर से बाद में कहा गया था कि उन्होंने छोटे जहाज पर गोली इसलिए चलाई थी, क्योंकि उसके चालकों ने उनकी चेतावनी की अनदेखी की थी। (एजेंसी)

First Published: Thursday, July 19, 2012, 20:37

comments powered by Disqus