Last Updated: Sunday, January 20, 2013, 17:32
इन अमेनस (अल्जीरिया) : अल्जीरिया में सैनिकों की ओर से बंधक संकट खत्म करा लिए जाने के बाद अब लापता लोगों की तलाश करने की मांग तेज हो गई है और यह अल्जीरियाई सरकार के लिए बड़ी चुनौती है।
इस बंधक संकट को लेकर चलाए गए अभियान 23 विदेशी एवं अल्जीरियाई नागरिकों की मौत हो गयी। इनमें से सात बंधकों की हत्या उन्हें बंधक बनाकर रखने वाले अलकायदा से जुड़े अपहर्ताओं ने की। इनका नेतृत्व मोखातर बेलमोखतार नाम का अलकायदा का पूर्व स्वयंभू कमांडर कर रहा था।
जापान की इंजीनियरिंग कंपनी जेजीसी कॉर्प ने कहा कि इसके 10 जापानी और सात विदेशी कामगार लापता हैं। इसके अलावा ब्रिटेन के पांच नागरिक भी लापता अथवा मारे गए हैं।
जेजीसी के एक प्रवक्ता ने तोक्यो में कहा कि कंपनी के 78 कामगारों में 61 सुरक्षित हैं हालांकि 17 लोगों के बारे में कोई खबर नहीं है।
मलेशिया का कहना है कि जेजीसी ने बताया कि जेजीसी उसके एक नागरिक के बारे में पता नहीं होने की बात की है।
फिलपीन के अनुसार उसके 52 नागरिक भी संकट से घिरे थे, लेकिन अभी उनकी खरियत के बारे में जानकारी नहीं है।
उधर, अल्जीरियाई गृह मंत्रालय ने कल कहा कि इस घेराबंदी वाले अभियान के दौरान 21 बंधकों की मौत हो गयी। यह बंधक संकट बीते बुधवार को शुरू हुआ जब इन बंदूकधारियों ने सहारा रेगिस्तान स्थित इस गैस संयंत्र पर हमला किया। अपहर्ताओं ने यहां हमला करने से पहले बस में दो लोगों की हत्या कर दी थी। (एजेंसी)
First Published: Sunday, January 20, 2013, 17:32