आंग सान सू ची 24 साल बाद विदेश दौरे पर

आंग सान सू ची 24 साल बाद विदेश दौरे पर

आंग सान सू ची 24 साल बाद विदेश दौरे परयंगून : म्यांमार में लोकतंत्र का पर्याय बन चुकीं विपक्ष की नेता आंग सान सू ची 24 साल बाद अपने पहले विदेश दौरे के लिए आज थाइलैंड रवाना हुईं, जहां वह ‘वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम’ में शामिल होंगी। इस साल अप्रैल में उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली 66 वर्षीय सू ची संभवत: थाईलैंड की प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा और वहां रह रहे म्यामां के लोगों से भी मुलाकात करेंगी।

इसके बाद वह यूरोप के दौरे पर जाएंगी। गौरतलब है कि सू ची वर्ष 1988 के बाद से देश के बाहर नहीं जा पाई हैं। इतने लंबे अर्से में से अधिकांश वक्त उन्हें नजरबंदी में गुजारना पड़ा। उन्होंने देश में फिर वापस नहीं आने देने के भय से भी विदेश जाने से इंकार कर दिया था।

अपने यूरोपीय दौरे में सू ची 14 जून को जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह 16 जून को ओस्लो में अपना नोबेल शांति सम्मान भी ग्रहन करेंगी, जिसके लिए उन्हें वर्ष 1991 में चुना गया था। सू ची ने ब्रिटेन भी जाने की इच्छा जताई है, जहां वह 21 जून को लंदन में संसद को संबोधित करेंगी। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, May 29, 2012, 20:46

comments powered by Disqus