Last Updated: Sunday, April 21, 2013, 23:46
लंदन : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नेतृत्व वाली आजाद हिन्द फौज और जापान की संयुक्त फौज के खिलाफ ब्रिटेन द्वारा वर्ष 1944 में इंफाल और कोहिमा में लड़ी गई लड़ाई को ‘ब्रिटिश सेना की सहभागिता वाला महानतम युद्ध’ माना गया है।
राष्ट्रीय सैन्य संग्रहालय की ओर से कराए गए मतदान में भारत के पूर्वोत्तर भाग में हुए युद्ध को ‘ब्रिटेन का महानतम’ युद्ध चुना गया है। इस युद्ध में ब्रिटिश और भारतीय सैनिकों की संयुक्त सेना का नेतृत्व ब्रिटिश लेफ्टिनेंट जनरल विलियम स्लिम ने किया था। इस युद्ध में आजाद हिन्द फौज और जापानियों की संयुक्त सेना के 53,000 सैनिक मारे गए या शहीद हो गए। संयुक्त सेना ब्रिटिश फौज के हाथों लड़ाई हार गई। इस युद्ध में ब्रिटेन के 12,500 सैनिक मारे गए। इनके अलावा 4,000 अन्य लोग भी मारे गए। (एजेंसी)
First Published: Sunday, April 21, 2013, 23:46