आतंकी हमले में बचे चीनी, 5 की मौत - Zee News हिंदी

आतंकी हमले में बचे चीनी, 5 की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान में दूसरे सबसे बड़े आतंकवादी हमलों में चीनी इंजीनियरों के एक समूह को सुरक्षा मुहैया करा रहे सुरक्षा बलों पर हमला हुआ। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

 

टीवी न्यूज चैनलों ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि हमले में चीनी इंजीनियर सुरक्षित बच गए, वहीं मारे गए लोगों में सुरक्षा बल के तीन जवान शामिल हैं। यह घटना डेरा बुग्ती जिले में हुई जहां गैस के कुछ भंडार हैं। हालांकि अधिकारियों ने इस घटना के बारे में कुछ नहीं बताया।

 

चीनी नागरिक उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में कई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। इससे पहले दो चीनी इंजीनियरों को तालिबान ने अगवा कर लिया था। बाद में उन्हें सुरक्षा बलों ने मुक्त कराया था। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, November 22, 2011, 15:44

comments powered by Disqus