आतिशबाजी से शुरु हुआ नए साल का स्वागत - Zee News हिंदी

आतिशबाजी से शुरु हुआ नए साल का स्वागत

ज़ी न्यूज ब्यूरो

ऑकलैंड: दुनिया भर में लोग 2011 को अलविदा कह रहे हैं और 2012 को स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं।

 

न्यूजीलैंड में सबसे पहले लोगों ने नव वर्ष का जश्न मनाया। 12 बजते ही ऑकलैंड में इस मौके पर आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन किया गया।

 

हालांकि, खराब मौसम के चलते न्यूजीलैंड के कई शहरों में नए वर्ष का जश्न को रद्द करना पड़ा।
न्यूयॉर्क के मशहूर पर्यटक स्थल टाइम्स स्कवायर, बर्लिन के ब्रैडबर्ग गेट और हांगकांग के जोस्टलिंग हार्बर पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी है।
ऑस्ट्रेलिया में सिडनी हार्बर पर करीब 15 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। सिडनी हार्बर हर साल नए साल का जश्न बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।

 

लंदन के लोगों के लिए 2012 खास है क्योंकि इसी साल यहां आलंपिक खेलों का आयोजन होना है। पेरिस में भी हजारों लोग नए साल के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।

First Published: Sunday, January 1, 2012, 09:47

comments powered by Disqus