आस्ट्रिया को दुर्लभ पुस्तकें लौटाएगा रूस

आस्ट्रिया को दुर्लभ पुस्तकें लौटाएगा रूस

मास्को : रूस की संसद के ऊपरी प्रकोष्ठ ने आस्ट्रिया के साथ हुए अंतर-सरकारी समझौते पर मुहर लगा दी है। यह समझौता 1945 में रूस की लाल सेना द्वारा आस्ट्रिया से लाए गए दुर्लभ पुस्तकों का संग्रह लौटाने से संबंधित है। रूस में 15वीं से 18वीं सदी के बीच मुद्रित हजारों पुस्तकों का संग्रह है। ये पुस्तकें अस्ट्रिया के रसूखदार कुलीन परिवार द्वारा किए गए संग्रह का हिस्सा हैं।

संग्रह में धर्मशास्त्र, खगोल शास्त्र, इतिहास, दर्शनशास्त्र, चिकित्सा, प्राकृतिक विज्ञान, कला, कानून, लातिन भाषा, प्राचीन यूनानी व अन्य भाषाओं की पुस्तकें शामिल हैं। पुस्तक संग्रह में 11 इन्कुनाबुला भी शामिल हैं। इन्कुनाबुला उन पुस्तकों को कहा जाता है जिनका मुद्रण सन् 1450 में मुद्रण का आविष्कार होने के बाद वर्ष 1501 से पहले हुआ था। दुनिया में केवल 500,000 इन्कुनाबुला ही अस्तित्व में हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, March 28, 2013, 18:43

comments powered by Disqus