इंडोनेशिया में ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इंडोनेशिया में ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जकार्ता : इंडोनेशिया में आज लाखों मुसलमानों ने ईद मनाई, जबकि एक मंदिर पर हुए बम हमले के बाद देश में बौद्ध स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस त्योहार को मनाने के लिए दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश में पिछले एक हफ्ते से लोग अपने परिवारों के पास पहुंच रहे थे।

इंडोनेशिया उन मुस्लिम देशों में से एक है जहां सबसे पहले ईद समारोहों की शुरूआत हुई है। लोग मस्जिदों में सेवा कार्य कर तथा लजीज व्यंजनों के साथ रमजान के महीने को अलविदा कर रहे हैं। मलेशिया में भी ईद आज मनाई गई। पाकिस्तान और उत्तरी अफ्रीका में समारोह कल से शुरू होने की उम्मीद है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, August 8, 2013, 15:12

comments powered by Disqus