इटली के पीएम बर्लुस्कोनी ने दिया इस्तीफा - Zee News हिंदी

इटली के पीएम बर्लुस्कोनी ने दिया इस्तीफा

रोम:  इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बर्लुस्कोनी ने शनिवार को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया।

 

राष्ट्रपति जॉर्जियो नेपोलिटानो के कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से ही बर्लुस्कोनी यहां लगातार सत्ता में बने हुए थे। बर्लुस्कोनी ने सदन मे अपना बहुमत खोने के बाद मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया।

 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बर्लुस्कोनी के इस्तीफा देने के बाद अब राष्ट्रपति नेपोलिटानो ने अंतरिम सरकार के गठन के प्रयास तेज कर दिए हैं। प्रयास असफल होने पर राष्ट्रपति संसद को भंग कर नया चुनाव करा सकते हैं।

 

इससे पहले संसद के निचले सदन ने वित्तीय स्थिरता से जुड़ा नया कानून पारित कर दिया। सेक्स और आर्थिक स्कैंडल समेत कई मामलों में फंसे बर्लुस्कोनी इस कानून के पारित होने तक ही अपने पद पर बने थे। (एजेंसी)

First Published: Sunday, November 13, 2011, 09:03

comments powered by Disqus