इटली में मिला प्रथम विश्वयुद्ध का गोलाबारूद

इटली में मिला प्रथम विश्वयुद्ध का गोलाबारूद

लंदन : उत्तरी इटली में एक ग्लेशियर के पिघलने के बाद वहां पहले विश्व युद्ध का गोलाबारूद पाया गया है जो करीब आधी सदी से वहां दबा हुआ था। डेली मेल की खबर में कहा गया है कि ट्रेन्टिनो में ‘एगो दे नार्दिस’ पर एक ग्लेशियर के पिघलने के बाद, 3,200 मीटर की उंचाई पर यह गोलाबारूद पाया गया है। विशेषज्ञ इसे सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के लिए पहुंच गए हैं। हाल ही में तेज गर्मी की वजह से यह ग्लेशियर आंशिक रूप से पिघलना शुरू हुआ था।

इसी दौरान पिनजोलो और मडोना डी कैम्पिग्लियो के बीच सक्रिय फायनेन्स पुलिस अल्पाइन को इस गोलाबारूद के धातु के टुकड़े पिघलती बर्फ के बीच नजर आए। यह गोलाबारूद करीब 100 वर्ग मीटर तक फैला है। यह वह स्थान है जहां 1915 से 1918 के बीच ऑस्ट्रिया..हंगरी और इटली की सेनाओं के बीच कई युद्ध हुए थे। (एजेंसी)

First Published: Monday, September 3, 2012, 13:20

comments powered by Disqus