इराक: कार बम विस्फोट में पांच की मौत - Zee News हिंदी

इराक: कार बम विस्फोट में पांच की मौत

मोसूल ( इराक)  : इराक के मुख्य उत्तरी शहर मोसूल में विस्थापितों के एक शिविर को निशाना बनाकर किए गए कार बम हमले में पांच लोग मारे गए तथा छह अन्य घायल हो गए।

 

बरताला कस्बे में स्थानीय समयानुसार आठ बजे सुबह यह हमला अल गादिर शिविर में किया गया जहां शबाक समुदाय के विस्थापित लोग रह रहे थे। ये लोग कुर्दिश समुदाय से ताल्लुक रखते थे। सेना के एक अधिकारी तथा मोसूल जनरल अस्पताल में चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। दोनों ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर यह सूचना उपलब्ध करायी।

 

चिकित्सकों ने बताया कि हमले का शिकार हुए लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। उन्होंने इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी।

 

इराक के निनवेह प्रांत के 35 गांवों में शबाक समुदाय के करीब 30 हजार लोग रहते हैं और इनमें से अधिकतर उत्तरी इराक में स्वायत्त कुर्दिश क्षेत्र का हिस्सा बनना चाहते हैं।  (एजेंसी)

First Published: Monday, January 16, 2012, 17:08

comments powered by Disqus