इराक में 10 दोषियों को दी गई फांसी

इराक में 10 दोषियों को दी गई फांसी

बगदाद : इराक में रविवार को आतंकवादी गतिविधियों में दोषी करार दिए गए 10 लोगों को फांसी पर लटका दिया गया। इसमें एक आरोपी मिस्र का नागरिक था। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने इराक से फांसी की सजा न देने की अपील की थी लेकिन इराक ने उसे नजरअंदाज किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ और मानवाधिकार समूहों ने इराक से मृत्युदंड की सजा खत्म करने की अपील की थी। इन संगठनों ने अदालत की कार्यवाही में पारदर्शिता न रखने के लिए भी इराक की आलोचना की।

इराक पर अमेरिकी हमले के दौरान 2003 में एक साल के लिए मौत की सजा को बंद रखा गया था लेकिन 2004 में इसे फिर से बहाल कर दिया गया और इसके बाद अब तक इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन सहित कई लोगों को मौत की सजा दी गई है। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 12, 2012, 09:11

comments powered by Disqus