इराक में 17 लोगों को एक ही दिन फांसी - Zee News हिंदी

इराक में 17 लोगों को एक ही दिन फांसी

 

बगदाद : इराक में विभिन्न आतंकवाद और अपराधिक मामलों में दोषी करार दिए गए 17 लोगों को एक ही दिन फांसी दे दी गई। इसके साथ नए साल में अब तक फांसी पर चढ़ाए गए लोगों की संख्या 51 हो गई। यहां के एक न्याय मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि मंगलवार को आतंकवाद और आपराधिक मामलों में मौत की सजा पाए 17 लोगों को फांसी दी गई।

 

अपराधियों को कानून और संविधान के मुताबिक सजा दिए जाने का सिलसिला जारी रखा जाएगा। बीते महीने न्याय मंत्रालय के प्रवक्ता हैदर अल-सादी ने कहा था कि इराक ने नए साल में 34 लोगों को फांसी दी है। बीते साल 68 लोगों को फांसी दी गई थी।

(एजेंसी)

First Published: Wednesday, February 1, 2012, 19:36

comments powered by Disqus