इराक में 17 लोगों को फांसी दी गई: न्याय मंत्रालय

इराक में 17 लोगों को फांसी दी गई: न्याय मंत्रालय

बगदाद : इराक में 17 लोगों को फांसी दी गई है। इनमें 16 ऐसे लोग हैं जिन पर आतंकवाद के संबंधित मामले थे। इराकी न्याय मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान जारी कर बताया, न्याय मंत्रालय की ओर से 17 लोगों को मौत की सजा दी गई है।

मंत्रालय ने यह जानकारी नहीं दी कि इन लोगों को कब फांसी दी गई। बयान में न्याय मंत्री हसन अल शमारी ने कहा कि जिन लोगों को मौत की सजा दी गई उनमें 16 ऐसे लोग थे जिन्हें आतंकवाद विरोधी कानून के तहत दोषी करार दिया गया था। इन लोगों में मिस्र का एक नागरिक और शेष इराकी थे। (एजेंसी)

First Published: Monday, August 19, 2013, 20:07

comments powered by Disqus