Last Updated: Monday, September 23, 2013, 08:32
बगदाद : इराक में बगदाद में एक सुन्नी व्यक्ति के क्रियाकर्म के दौरान हुए आत्मघाती बम धमाके में 16 लोग मारे गए और 35 घायल हो गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बगदाद के दक्षिणी शहर डोरा में हमला आज शाम को किया गया। तब बड़ी संख्या में सुन्नी नागरिक एक व्यक्ति के क्रियाकर्म के लिए एकत्र थे। हमलावर ने तंबू के अंदर घुस कर खुद को विस्फोट से उड़ा लिया।
दो अन्य हमलों में दो पुलिस कर्मी मारे गए और 37 अन्य घायल हो गए। (एजेंसी)
First Published: Monday, September 23, 2013, 08:32