Last Updated: Wednesday, April 4, 2012, 14:00
बगदाद : इराकी राजधानी बगदाद के उत्तर में स्थित एक सुन्नी नगर में बुधवार को स्थानीय पुलिस प्रमुख को निशाना बना कर किए गए कार बम विस्फोट में पांच लोग मारे गए और 15 लोग घायल हो गये। हमले में पुलिस प्रमुख बच गये।
पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यह विस्फोट बगदाद के 70 किलोमीटर उत्तर में स्थित धुलुइया शहर में हुआ।
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट लगभग साढ़े पांच बजे सुबह हुआ जब धुलुइया के पुलिस प्रमुख कर्नल कांदिल खलील का काफिला वहां से गुजर रहा था।
अस्पताल के एक अधिकारी ने मृतक संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि हताहत हुए सभी लोग सामान्य नागरिक हैं।
गौरतलब है कि इस साल खलील को निशाना बना कर किया गया यह दूसरा हमला था। पहला हमला जनवरी में किया गया था। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, April 4, 2012, 19:30