‘इराकी मिशन को वापस बुलाएगा नाटो’ - Zee News हिंदी

‘इराकी मिशन को वापस बुलाएगा नाटो’

लंदन : इराक के एक शीर्ष सुरक्षा सलाहकार ने सोमवार को कहा कि इराक द्वारा कानूनी छूट दिए जाने से मना कर दिए जाने के बाद नाटो अपना इराकी प्रशिक्षण मिशन साल के अंत में खत्म कर देगा।

 

इराक को आश्चर्यचकित कर देने वाले इस फैसले का अर्थ है कि नाटो सेनाएं आने वाले समय में इराक से वापस चली जाएंगी। नाटो सेनाएं इससे पहले सिद्धांतत: वर्ष 2013 के अंत तक रुकने के लिए सहमत थीं।

(एजेंसी)

First Published: Monday, December 12, 2011, 13:21

comments powered by Disqus