इस्तीफा दे सकते हैं बर्लुस्कोनी - Zee News हिंदी

इस्तीफा दे सकते हैं बर्लुस्कोनी

रोम : करीब 17 साल तक इतालवी राजनीति में शीर्ष पर रहने के बाद प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी प्रमुख आर्थिक सुधारों के लिए पैकेज को सांसदों द्वारा अंतिम मंजूरी के बाद शनिवार को इस्तीफा देंगे।

 

सांसद पैकेज को अंतिम मंजूरी देने के लिए तैयार हो गए हैं। बुर्लस्कोनी ने कहा कि उन्होंने यूरोपीय संघ से जिन उपायों का वादा किया था एक बार वे 17:00 बजे (भारतीय समयानुसार)  से शुरु हो रहे सत्र में मंजूर हो जाए फिर वह इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद बाजार में मची खलबली से आशंका है कि इटली यूरोप को एक अनोखे संकट में ढकेल सकता है।

 

संसद में मतविभाजन के बाद बर्लुस्कोनी कैबिनेट की एक बैठक में इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री इटली के प्रमुख को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इटली की आम जनता हाल में मंजूरी सूचकांक में महज 22 प्रतिशत अंकों के साथ बलरुस्कोनी के जाने से थोड़ी दुखी है। बहरहाल उन्हें उनके समकक्ष और मित्र व्लादिमीर पुतिन ने सम्मान दिया।

 

रूस के प्रधानमंत्री और भावी राष्ट्रपति माने जाने वाले पुतिन ने ‘यूरोप के सर्वश्रेष्ठ राजनेताओं में से एक’ के रूप में बर्लुस्कोनी की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘जब वह सत्ता में थे तब निसंदेह इटली के लिए बेहतरीन थे।’ बहरहाल अंतरराष्ट्रीय समुदाय के कई लोग इससे असहमत हैं और विवादों से घिरे प्रधानमंत्री के जाने से खुश होंगे। (एजेंसी)

 

First Published: Saturday, November 12, 2011, 18:36

comments powered by Disqus