ईरान के साथ विश्व शक्तियों की परमाणु वार्ता विफल

ईरान के साथ विश्व शक्तियों की परमाणु वार्ता विफल

ईरान के साथ विश्व शक्तियों की परमाणु वार्ता विफल मास्को : ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रहे गतिरोध पर मास्को में हो रही बातचीत में ईरान और विश्व की प्रमुख शक्तियां को कोई सफलता नहीं मिली।

इस बातचीत को इस संकट के कूटनीतिक तरीके से खात्मे के लिए अंतिम अवसर के रूप में देखा जा रहा था।

रूस के होटल में कई घंटे तक चली तनावपूर्ण बातचीत में पश्चिमी देशों ने जहां ईरान से संवेदनशील यूरेनियम संवर्धन गतिविधि को स्वेच्छापूर्वक बंद करने के लिए कहा, वहीं ईरान यूरेनियम संवर्धन के अपने अधिकार पर ज्यादा झुकने को तैयार नहीं है।

यूरेनियम संवर्धन से परमाणु ईंधन बनाया जाता है लेकिन इसका इस्तेमाल परमाणु बम बनाने में भी किया जाता है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, June 19, 2012, 12:55

comments powered by Disqus