Last Updated: Monday, August 13, 2012, 15:02
तेहरान : ईरान के पश्चिमोत्तर हिस्से में पिछले दिनों आए भूकंप के दो शक्तिशाली झटकों में कुल 306 लोग मारे गए और 3,037 लोग घायल हुए।
भूकंप को लेकर ईरान की सरकार ने यह आधिकारिक आंकड़ा मुहैया कराया है। इस संदर्भ में एक रिपोर्ट सांसदों को दी गई है और इसे संसद की वेबसाइट पर भी प्रकाशित किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री मारजेह वाहिद दस्तजर्दी ने सोमवार को कहा कि भूकंप में कुल 306 लोग मारे गए हैं। इनमें 219 महिलाएं और बच्चे हैं, जबकि 49 पुरुष हैं।
उन्होंने कहा कि भूकंप में 3,037 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 2,011 को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। शेष लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। करीब 700 ऑपरेशन किए गए हैं।
बीते शनिवार को पश्चिमोत्तर ईरान में 6.4 और 6.3 तीव्रता के दो झटके महसूस किए गए थे। इनमें तबरिज शहर और निकट के कई गांवों में मकान एवं इमारतें जमीदोंज हो गईं। (एजेंसी)
First Published: Monday, August 13, 2012, 15:02