उत्तरी नाइजीरिया में कई आत्मघाती विस्फोट

उत्तरी नाइजीरिया में कई आत्मघाती विस्फोट

आबुजा : उत्तरी नाइजीरिया में आज दो थानों को निशाना बनाकर कई विस्फोट किए गए जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। माना जा रहा है कि विस्फोट आत्मघाती हमले हैं।

ये विस्फोट सोकोतो शहर में हुए। वहां के निवासियों का कहना है कि उन्हें इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

आधिकारिक स्तर पर इन विस्फोटों और हताहत लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। (एजेंसी)

First Published: Monday, July 30, 2012, 23:19

comments powered by Disqus