उत्तरी नाइजीरिया में हमलों में 19 की मौत

उत्तरी नाइजीरिया में हमलों में 19 की मौत

अबुजा : नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कादुना में सप्ताहांत में बंदूकधारी हमलावरों ने एक स्थानीय समुदाय के दो गांवों पर हमला कर 19 लोगों को मार डाला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

स्थानीय सरकार के प्रमुख कुमाई बादु ने कौरा स्थानीय सरकार के इलाके में अताका समुदाय पर हमले की पुष्टि करते हुए, बंदूकों से लैस हमलावरों के पड़ोस के गांवों से आने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘मफांग और जिलांग गांवों में 19 लोग मारे गए जबकि दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।’’ बादु ने बताया कि हमलावरों ने दोनों गांवों में लगभग सभी घर जला दिए जिससे लोगों को घर छोड़कर भागना पड़ा। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, April 2, 2013, 08:52

comments powered by Disqus