Last Updated: Thursday, December 1, 2011, 05:49
लंदन : लंदन के पूंजीवाद विरोधी प्रदर्शनकारियों ने खनन क्षेत्र की बड़ी कंपनी एक्स्ट्राटा के मुख्यालय पर धावा बोला और इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निशाना बनाने की कोशिश की। लंदन शेयर बाजार का घेराव (ओएलएसएक्स) करने वाले प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कल 60 प्रदर्शनकारी पैंटन हाउस के अंदर घुस गए।
दूसरी तरफ, मध्य लंदन के वेस्ट एंड में पुलिस ने 200 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। जब प्रदर्शनकारी एक्स्ट्राटा मुख्यालय पर धावा बोल रहे थे तो इनमें से कुछ ने चेहरे पर नकाब लगा रखा था। कुछ प्रदर्शनकारी छत पर पहुंच गए और वहां ‘ऑल पावर टू द 99 पर्सेंट’ लिखा हुआ बैनर लहराया। एक बयान में स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा, ‘पैंटन हाउस में अवैध घुसपैठ करने क%
First Published: Thursday, December 1, 2011, 11:19