Last Updated: Monday, September 24, 2012, 12:26
एथेंस : मिस्र की राजधानी एथेंस में पाकिस्तान में बनी इस्लाम-विरोधी फिल्म `इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स` के खिलाफ सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़पें भी हुईं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मिस्र में फिल्म के खिलाफ हुए इस पहले प्रदर्शन में करीब 700 लोगों ने भाग लिया। फिल्म में कथिततौर पर पैगम्बर मोहम्मद का अपमान किया गया है। बीते दो सप्ताह से कई मुस्लिम राष्ट्रों में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।
एथेंस के सेंट्रल स्क्वेयर में इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी `अल्लाहू अकबर` के नारे लगा रहे थे। उनके हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था, हमारे पैगम्बर का मजाक बनाने वालों को दंड दो। पुलिस ने हिंसा के खतरे के मद्देनजर अमेरिकी दूतावास की इमारत के बाहर प्रदर्शनकारियों को इकट्ठा नहीं होने दिया। जिसमें पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़पें हुईं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बोतलें फेंकीं, पुलिस ने भी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। (एजेंसी)
First Published: Monday, September 24, 2012, 12:26