Last Updated: Monday, June 17, 2013, 18:03

लंदन : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप पेट के आपरेशन के 10 दिनों के बाद सोमवार को अस्पताल से बाहर आ गए।
हर्ले स्ट्रीट स्थित लंदन क्लीनिक से बाहर आने के बाद 92 साल के ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। बीते सात जून को उनके पेट का ऑपरेशन किया गया था।
प्रिंस ने चिकित्सा दल और स्वस्थ होने की कामना करने वालों का आभार व्यक्त किया। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, ‘ड्यूक अब अच्छी हालत में हैं। वह करीब दो महीने का स्वास्थ लाभ लेंगे।’ (एजेंसी)
First Published: Monday, June 17, 2013, 18:03