ऑस्ट्रेलिया में भारतीय डॉक्टर पर बलात्कार के कई मामले

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय डॉक्टर पर बलात्कार के कई मामले

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के एक चिकित्सक को अपनी तीन महिला मरीजों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। मनु मैमबिली गोपाल को इसी साल 29 फरवरी को मेलबर्न अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उस वक्त गिरफ्तार किया गया था जब वह कोच्चि की उड़ान पकड़ने की तैयारी में था।

कुछ महीने पहले 18 और 39 साल की दो महिलाओं ने उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। अब एक अन्य मरीज ने भी उसके खिलाफ शिकायत की है। उसने आरोपों से इंकार करते हुए कहा है कि यह सब उसके खिलाफ साजिश है। (एजेंसी)

First Published: Monday, September 16, 2013, 22:36

comments powered by Disqus