ओबामा का संबोधन अदूरदर्शी सोच : बॉबी जिंदल

ओबामा का संबोधन अदूरदर्शी सोच : बॉबी जिंदल

ओबामा का संबोधन अदूरदर्शी सोच : बॉबी जिंदलवाशिंगटन : लुसियाना के भारतीय अमेरिकी गवर्नर बॉबी जिंदल ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की आलोचना करते हुए कहा कि ओबामा ने राष्ट्र के नाम संदेश में भविष्य के लिए अपनी अदूरदर्शी सोच को रेखांकित करते हुए अपनी विफल नीतियों पर जोर दिया है। ओबामा के एक घंटे चले राष्ट्र के नाम संदेश के बाद जिंदल ने प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रपति के भाषण में सरकार की बढ़ती भूमिका और निजी क्षेत्र के घटते विकास की झलक मिली।

जिंदल ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने भविष्य के लिए अपनी अदूरदर्शी सोच को रेखांकित करते हुए अतीत की विफल नीतियों पर जोर दिया। अपने दूसरे कार्यकाल में विकास और समृद्धि के वादे के बजाय राष्ट्रपति ने इस बात की पुष्टि की कि हम वाल स्ट्रीट की लालसा से सरकार की लालसा की ओर बढ़ गये हैं।’’ राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक 41 वर्षीय प्रभावशाली रिपब्लिकन नेता जिंदल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी के दावेदारों में शामिल हैं।

First Published: Wednesday, February 13, 2013, 15:26

comments powered by Disqus