ओबामा के शपथ ग्रहण में डांस करने वाली लड़की की हत्या

ओबामा के शपथ ग्रहण में डांस करने वाली लड़की की हत्या

ओबामा के शपथ ग्रहण में डांस करने वाली लड़की की हत्याशिकागो : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह में नृत्य पेश करने वाली 15 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

शिकागो पुलिस की अधिकारी लॉरा क्यूबैक ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि हमलावर ने बच्चों के समूह को गलती से एक आपराधिक गिरोह समझ लिया और गोलीबारी कर दी। मारी गई लड़की का नाम हादिया पेंडलेटन है। उसके एक रिश्तेदार ने उसे ‘एंजल’ की संज्ञा दी है। उसे कल गोली मारी गई। गोली लगने के बाद उसके दोस्त वहां से भाग खड़े हुए क्योंकि वे बुरी तरह डर गए थे। गोलीबारी में दो लड़के भी घायल हो गए। (एजेंसी)

First Published: Thursday, January 31, 2013, 21:11

comments powered by Disqus