Last Updated: Tuesday, December 18, 2012, 17:37
ज़ी न्यूज ब्यूरोकराची : पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में मंगलवार को पोलियो टीकाकरण अभियान से जुड़ी चार महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबकि सिंध प्रांत के एक मंत्री ने बताया कि बदूकधारियों ने महिलाओं के साथ मौजूद दो व्यक्तियों को भी घायल कर दिया।
रिपोर्ट के मुताबकि शहर के तीन अलग-अलग इलाकों में ये हमले हुए।
यूनिसेफ कराची में तीन दिनों का पोलियो उम्मूलन कार्यक्रम चला रहा है।
अभियान के दौरान करीब 52 लाख पोलियो ड्रॉप पाकिस्तानी बच्चों को पिलाए जाने हैं। हमलों को देखते हुए अभियान को रोक दिया गया है।
इन हमलों की जिम्मेदारी अभी तक किसी समूह ने नहीं ली है। हालांकि, इन हमलों के लिए तालिबान पर आशंका जताई जा रही है क्योंकि वह पोलियो टीकाकरण के खिलाफ पहले भी धमकी दे चुका है।
First Published: Tuesday, December 18, 2012, 17:37