काहिरा में 100 से ज्यादा महिलाएं बर्बर यौन हिंसा की शिकार-`Over 100 sex attacks on women in Tahrir Square`

काहिरा में 100 से ज्यादा महिलाएं यौन हिंसा की शिकार

काहिरा में 100 से ज्यादा महिलाएं यौन हिंसा की शिकारज़ी मीडिया ब्यूरो

सिडनी: मोहम्मद मुर्सी प्रकरण से उपजे विवाद और सैन्य तख्तापलट के बीच खबर यह यह भी है कि इस दौरान मिस्र के तहरीर चौक पर 100 से ज्यादा महिलाओं के सात यौन उत्पीड़न किया गया। मानवाधिकार संगठनों और महिला संगठनों ने तहरीर चौक पर हुए इस यौन हिंसा को अत्यंत शर्मनाक बताया है। बताया गया है कि 101 महिलाओं को बर्बरतापूर्ण यौन हिंसा का शिकार होना पड़ा है।

खबरों के मुताबिक इन महिलाओं के साथ बर्बरता की हदें पार की गई। कई महिलाओं के साथ यौन हिंसा किया गया। कई महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के हवाले से यह खबर आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं के साथ यौन हिंसा अंजाम दिया गया जब वह तहरीर चौक पर प्रदर्शन कर रही थी। महिलाओं को चाकू और धारधार हथियार दिखाकर उनके साथ बलात्कार किया गया। कुछ महिलाओं को बर्बरतापूर्ण तरीके से पीटा भी गया और यह सब 45 मिनट तक चलता रहा।

First Published: Thursday, July 4, 2013, 13:28

comments powered by Disqus