कीनिया के राष्ट्रपति चुने गए उहूरो केनयाता

कीनिया के राष्ट्रपति चुने गए उहूरो केनयाता

नैरोबी : मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में मुकदमे का सामना करने वाले उहूरो केनयाता कीनिया के राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं, हालांकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी ने परिणाम को स्वीकार करने से इंकार कर दिया है। शुरुआती नतीजों से जीत का पता चलने के बाद ही केनयाता के समर्थक सड़कों पर उतरकर जश्न मनाने लगे।

कीनिया के संस्थापक राष्ट्रपति के बेटे केनयाता अफ्रीका महाद्वीप के सबसे अमीरों में शुमार किए जाते हैं। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी राइला ओडिंगा ने चुनाव परिणाम को मानने से इंकार कर दिया है।

चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार केनयाता को 50.03 फीसदी मत मिले हैं। केनयाता पहले ऐसे शख्स हैं जो हेग स्थित इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीसी) में मुकदमे का सामना करते हुए भी राष्ट्रपति का चुनाव जीते हैं। उधर, निवर्तमान प्रधानंत्री ओडिंगा की ओर से इस परिणाम को अदालत में चुनौती दिए जाने की संभावना है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 9, 2013, 16:32

comments powered by Disqus