कीमोथेरेपी के दौरान भी कामकाज कर रहे हैं शावेज

कीमोथेरेपी के दौरान भी कामकाज कर रहे हैं शावेज

कीमोथेरेपी के दौरान भी कामकाज कर रहे हैं शावेज काराकस : वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज की कीमोथेरेपी चल रही है लेकिन वह सक्रिय रूप से अपना काम काज कर रहे हैं। वह राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक नीतियों पर विचार किया करते हैं। उप राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बताया कि 58 वर्षीय इस समाजवादी नेता ने शुक्रवार को अपने कैबिनेट को ‘दिशानिर्देश’ जारी किये।

शावेज कैंसर के इलाज के लिए काराकस सैन्य अस्पताल में भर्ती हैं। मादुरो ने सरकारी टीवी पर प्रसारित एक कार्यक्रम में बताया कि शावेज सभी चीजों से अवगत रहा करते हैं। मादुरो ने दावा किया है कि शावेज ने 22 फरवरी को अपने कैबिनेट की पांच घंटे तक बैठक की। उन्होंने लिखित में आदेश दिये।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने अगले दिन विज्ञान मंत्री जार्ज अरेइजा (शावेज के दामाद) को भी निर्देश दिये। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने दिशानिर्देश जारी किया। (एजेंसी)

First Published: Sunday, March 3, 2013, 12:37

comments powered by Disqus