Last Updated: Tuesday, July 23, 2013, 17:07

लंदन : ब्रिटेन की राजकुमारी केट मिडलटेन का प्रसव संपन्न कराने में शामिल डाक्टरों की टीम में एक भारतीय डाक्टर भी शामिल थे। प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटेन के पहले बच्चे के जन्म के समय मौजूद डाक्टरों की टीम में डाक्टर सुनीत गोदाम्बे भी थे जो मुंबई में पले बढ़े हैं।
गोदाम्बे पश्चिमी लंदन के सेंट मेरी हास्पिटल में कंसलटेंट नियोनेटोलोजिस्ट के तौर पर कार्यरत हैं जहां केट ने कल दस घंटे से अधिक समय की प्रसव पीड़ा के बाद बेटे केा जन्म दिया। द डेली एक्सप्रेस ने यह जानकारी दी है।
31 वर्षीय डचेज आफ कैम्ब्रिज की देखरेख महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय की पूर्व स्त्री रोग विशेषज्ञ मार्कस सेशेल की अगुवाई वाली एक शीर्ष मेडिकल टीम कर रही थी। 69 वर्षीय सेशेल की देखरेख में शाही राजकुमार का जन्म हुआ। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, July 23, 2013, 17:07