Last Updated: Tuesday, December 4, 2012, 12:58
ज़ी न्यूज ब्यूरो/
एजेंसीलंदन : प्रिंस विलियम की पत्नी डचेस आफ कैम्ब्रिज केट मिडलटन इन दिनों गर्भवती हैं। सेंट जेम्स पैलेस की ओर से यह जानकारी दी गई। ब्रिटिश शाही परिवार में इस खबर से खुशी की लहर है।
सेंट जेम्स पैलेस से जारी एक बयान में बताया गया, ‘ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैंब्रिज यह बताते हुए खुश हैं कि कैंब्रिज की डचेस इन दिनों गर्भवती हैं। वह इस समय लंदन के अस्पताल में है और विलियम उनके साथ हैं।’
वर्ष 1981 में प्रिंसेज डायना के मां बनने के बाद शाही परिवार को इस बच्चे का बेसब्री से इंतजार है।
कैबिनेट कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक राजसिंहासन पर प्रिंस विलियम के बाद इस बच्चे का ही अधिकार होगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आने वाला बच्चा लड़का है अथवा लड़की।
एसोसिएटेड प्रेस के मुताबकि केट का गर्भ अभी 12वें सप्ताह में नहीं पहुंचा है। पैलेस के अधिकारियों ने बताया कि डचेस हाइपरमेसिस ग्रेविडेरम से ग्रस्त है। इससे ग्रस्त होने पर महिलाएं उल्टी अधिक करती हैं और खाना पेट में टिकता नहीं।
अधिकारियों के मुताबिक समझा जाता है कि केट को कुछ दिनों तक अस्पताल में ऱखा जाएगा और इसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी जाएगी।
First Published: Tuesday, December 4, 2012, 09:41